महाविद्यालय में नामांकन से सम्बन्धी आवश्यक सूचना :
1. कॉलेज के विभिन्न वर्गो एवं विषयों में प्रवेश पाने के लिए सीट निर्धारित है, जिसके लिये निर्धारित आवेदन-पत्र पर आवेदन देना अनिवार्य है। इन्टर के लिए आवेदन-पत्र तथा विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) की एक प्रत काॅलेज कार्यालय काउन्टर पर प्राप्त की जा सकती है।
2. इन्टर के आवेदन-पत्र में नामांकन के लिये मांगी गयी सूचनाएँ भरकर उसके साथ निम्लिखित प्रमाण-पत्रों की प्रति संलग्न करना आवश्यक है-
- टिकट साईज का 2 एवं पासपोर्ट साईज का 2 फोटो।
- पिछली परीक्षा का अंक-पत्र की अभिप्रमाणित प्रति।
- विद्यालय/महाविद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र की मूल प्रति।
- आचरण प्रमाण-पत्र की अभिप्रमाणित प्रति।
- पंजीयन (सूचीकरण) प्रमाण पत्र की अभिप्रमाणित प्रति।
- आधार कार्ड की छाया प्रति
- प्रव्रजन (माइग्रेशन ) प्रमाण पत्र की
- जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति
- आय प्रमाण पत्र की छाया प्रति